मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

कंगना रनौत ने भी आमिर खान पर साधा निशाना, बोलीं- ये तो कट्टरपंथी है

कंगना रनौत ने भी आमिर खान पर साधा निशाना, बोलीं- ये तो कट्टरपंथी है

मुंबई – अपनी हाज़िरजवाबी के लिए चर्चित एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड और देश से जुड़े हर मुद्दे बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. सुशांत सिंह राजपूत केस हो या नेपोटिज्म का मामला वह आगे आकर बोल रही हैं. हाल ही में करण जौहर पर ‘फर्जी देशभक्ति’ दिखाकर पैसे कमाने का आरोप लगाया था. अब उन्होंने आमिर खान पर भी निशाना साधा है. आमिर खान अभी तुर्की में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग करने पहुंचे हैं. लेकिन तुर्की की प्रथम महिला एमीन एर्दोगन से मुलाकात कर विवादों में घिर गए हैं.

कंगना रनौत ने आमिर की आलोचनाओं के बीच उनके पुराने बयान को लेकर आमिर खान पर तंज कसा है. आमिर ने अपने बयान में कहा था कि वे हिंदुत्व को थोड़ा-बहुत मानते हैं लेकिन वे अपने बच्चों को पूरी सख्ताई के साथ इस्लाम फॉलो करने की नसीहत देंगे. उन्होंने कहा था,”मैं और पत्नी अपने-अपने तरीके से जिंदगी जीते हैं. हम दोनों एक-दूसरे पर अपने धर्म नहीं थोपते, लेकिन मैंने अपने बच्चों हो हिदायत दी है कि वह इस्लाम को ही फॉलो करें.

कंगना रनौत टीम ने इस बयान वाली एक खबर को ट्वीट करते हुए लिखा,”हिंदू + मुस्लिम = मुस्लिम. ये तो कट्टरपंथी है. दो अलग-अलग धर्म में शादी करना का सिर्फ ये मतलब नहीं होता है कि जीन्स और तौर तरीके का ही मिलन होगा. दूसरे धर्म में शादी करने का मतलब ये होता है कि दो धर्मों का भी मिलन होगा. उनका आपस में मिलाप होगा. बच्चों को अल्लाह की इबादत भी सिखाइए और श्री कृष्ण की भक्ति भी. यही धर्म-निरपेक्षता है ना

Share This
अगला लेख → सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच CBI करेगी, सुप्रीम कोर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,679 +24 (+0.03%)
निफ्टी 24,270 +20 (+0.08%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 78% 💨 8 km/h
Dehradun