मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

कंपाउंडर और सफाई कर्मचारी ने की महिला की डिलीवरी,माँ और बच्चे की मौत।

कंपाउंडर और सफाई कर्मचारी ने की महिला की डिलीवरी,माँ और बच्चे की मौत।

मेरठ – डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है लेकिन कोरोना काल में कुछ डॉक्टर लोगों का काल बन रहे हैं। मामला मेरठ का है जहाँ एक हॉस्पिटल में डिलीवरी के समय हॉस्पिटल में महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और हॉस्पिटल पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

बता दें कि थाना ब्रह्मपुरी इलाके के रानी मेल पर शिवाया हॉस्पिटल है। आज दोपहर अट्टा चिंदौड़ी निवासी नीतू को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। नीतू का इलाज डॉ शिखा सेठ से चल रहा था और शिखा सेठ के परामर्श पर ही इस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि नीतू की डिलीवरी के समय शिखा सेठ हॉस्पिटल नहीं पहुंची बल्कि हॉस्पिटल के स्टाफ से फोन पर ही बात करके सलाह देती रही। जिसके बाद नीतू की डिलीवरी हॉस्पिटल कंपाउंडर और सफाई कर्मचारियों से ही करवा दी इतना ही नहीं नीतू को एक्सपायर्ड इंजेक्शन भी लगा दिए गए जिसकी वजह से नीतू की मौत हो गई। नीतू का नवजात शिशु भी कुछ देर बाद अपनी मां के साथ ही मौत की नींद सो गया। गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल और डॉक्टर शिखा सेठ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी पुलिस फोर्स के साथ हॉस्पिटल पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि तहरीर और हॉस्पिटल की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अगला लेख → एक ही परिवार के तीन लोगो की हत्या से दहल गयी ताज नगरी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun