मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कंपोजिट ग्रांट घोटाले की जाँच में पूर्व DM देवेंद्र पांडेय दोषी, FIR की सिफारिश

कंपोजिट ग्रांट घोटाले की जाँच में पूर्व DM देवेंद्र पांडेय दोषी, FIR की सिफारिश

लखनऊ – उन्नाव जिले में हुए कंपोजिट ग्रांट घोटाले में निलंबित चल रहे तत्कालीन डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय को ईओडब्ल्यू की जांच में भी दोषी पाया गया है. ईओडब्ल्यू ने उनके खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर की संस्तुति की है. ईओडब्ल्यू ने शासन को भेजी रिपोर्ट में एफआईआर में देवेंद्र पांडेय का नाम जोड़ने और कुछ धाराएं बढ़ाने की संस्तुति भी की है. बता दें तत्कालीन डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय को कमिश्नर लखनऊ की जांच में भी दोषी पाया गया था. जिसके बाद शासन ने 23 फरवरी 2020 को डीएम उन्नाव देवेंद्र कुमार पांडेय को निलंबित करते हुए मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी थी.

ईओडब्ल्यू ने करीब डेढ़ माह पहले इस मामले में तत्कालीन डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय से गहन पूछताछ की थी. डीएम से पूछताछ के बाद जांच से जुड़े अन्य साक्ष्यों व दस्तावेजों को जुटाया गया. करीब छह माह की जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है. रिपोर्ट में देवेंद्र पांडेय को दोषी पाया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है. ईओडब्ल्यू ने दर्ज मुकदमे में आपराधिक धाराएं, निलंबित डीएम देवेंद्र पांडेय समेत कुछ अन्य आरोपितों के नाम बढ़ाए जाने की संस्तुति की है.

उन्नाव,कंपोजिट ग्रांट घोटाले,डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय,ईओडब्ल्यू,एफआईआर

Share This
अगला लेख → देश में कोरोना मामले 50 लाख के पार,अबतक 82 हजार मौत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun