मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

श्रीनगर का सफर अब होगा और आसान, दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन 13 घंटे में पहुंचाएगी

श्रीनगर का सफर अब होगा और आसान, दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन 13 घंटे में पहुंचाएगी

भारतीय रेलवे द्वारा कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं, और अब नए साल में देशवासियों को एक बड़ा तोहफा मिल सकता है। दिल्ली और श्रीनगर के बीच सीधी रेल सेवा जनवरी में शुरू होने की संभावना है। इस रूट पर वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई जा रही है। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से श्रीनगर तक लगभग 800 किलोमीटर का सफर 13 घंटे से भी कम समय में तय करेगी। इस ट्रेन के ट्रायल भी चल रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नई सेवा के उद्घाटन के अवसर पर पहली वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 26 जनवरी 2025 को श्रीनगर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

कश्मीर रेलवे प्रोजेक्ट पर पिछले 32 वर्षों से काम चल रहा था, और इस दौरान रेलवे को ऊंचे पहाड़ों को पार करते हुए टनल और ट्रैक बनाने जैसे कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, इस ट्रैक पर दुनिया का सबसे खूबसूरत और ऊंचा चिनाब पुल भी बनाया गया, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इस नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी जनवरी में पांच नई आधुनिक ट्रेनों का भी उद्घाटन करेंगे। ये ट्रेनें नई तकनीक और डिज़ाइन के साथ तैयार की गई हैं, और कश्मीर के मौसम को ध्यान में रखते हुए इनमें ऑनबोर्ड हीटिंग सिस्टम भी होगा।

Share This
अगला लेख → अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड से तंग आकर मुंबई छोड़ने की योजना बना…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun