मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कटरा: वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 30 श्रद्धालुओं की मौत; वायु सेना के दो विमान रेस्क्यू के लिए रवाना

कटरा: वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 30 श्रद्धालुओं की मौत; वायु सेना के दो विमान रेस्क्यू के लिए रवाना

जम्मू-कश्मीर के कटरा में बुधवार को माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए विनाशकारी भूस्खलन में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है और 23 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर भारी बारिश के चलते आधकुंवारी के पास अचानक मिट्टी और पत्थर गिर गए, जिससे यात्रा मार्ग पर चल रहे कई श्रद्धालु मलबे में दब गए। हादसे के बाद यात्रा तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है और कई लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं।

बचाव कार्य में वायु सेना के विमान और सेना के जवान
मौके पर राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन ने वायु सेना के दो विमान रेस्क्यू के लिए रवाना किए हैं, जबकि सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के अधिकारी युद्ध-स्तर पर राहत कार्य में जुटे हैं। आसपास के क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं को मौसम सामान्य होने तक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है।

जम्मू और आसपास के इलाकों में व्यापक असर
भारी बारिश और भूस्खलन से न सिर्फ वैष्णो देवी यात्रा रूकी है, बल्कि जम्मू-श्रीनगर और अन्य प्रमुख मार्गों पर भी कई जगह आवागमन ठप पड़ा है। टेलीफोन और बिजली जैसी बुनियादी सेवाओं पर भी व्यापक असर पड़ा है।

Share This
अगला लेख → आला रे आला गणपति आला: जानें गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun