मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कड़ी सुरक्षा के बावजूद इस फैन से मिले सलमान खान, अपने खास अंदाज से फिर से दिल जीत लिया

कड़ी सुरक्षा के बावजूद इस फैन से मिले सलमान खान, अपने खास अंदाज से फिर से दिल जीत लिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते कुछ दिनों से जामनगर में थे, लेकिन बीती रात उन्हें मुंबई के लिए रवाना होते देखा गया। इस दौरान सलमान खान हाई सिक्योरिटी के बीच जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी को उन्होंने “हैप्पी न्यू ईयर” कहकर शुभकामनाएं भी दीं।

इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि सलमान खान आज भी अपने चाहने वालों का खास ख्याल रखते हैं। खासकर बच्चों के प्रति उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है। वह अक्सर छोटे बच्चों पर अपना स्नेह जताते नजर आते हैं, और जामनगर एयरपोर्ट पर भी ऐसा ही देखने को मिला।

वीडियो में दिखाया गया है कि जब सलमान खान एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कर रहे थे, तभी एक महिला अपनी छोटी बच्ची को गोद में लिए उनके पास आई। सलमान ने न केवल महिला से हाथ मिलाया, बल्कि बच्ची के सिर पर प्यार से हाथ फेरते हुए आगे बढ़ गए। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “तुम जियो हजारों साल, यही दुआ है सलमान भाई।” वहीं दूसरे ने लिखा, “भाईजान के लिए यही वजह है कि लोग उन्हें इतना प्यार करते हैं।”

गौरतलब है कि सलमान खान ने 27 दिसंबर को अंबानी परिवार और अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के बाद, उन्होंने नए साल का जश्न मनाने के लिए कुछ समय जामनगर में बिताया। इस दौरान उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। सलमान खान, जो अब 59 साल के हो चुके हैं, अंबानी परिवार द्वारा आयोजित एक शानदार पार्टी का हिस्सा बने। इसके अलावा, उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ जामनगर मॉल भी विजिट किया।

आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ में दिखेंगे

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही निर्देशक एआर मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म को ईद 2025 पर रिलीज करने की योजना है। फिल्म का टीजर उनके जन्मदिन के मौके पर जारी होना था, लेकिन इसे दो दिन बाद रिलीज किया गया। ‘सिकंदर’ में सत्यराज, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे

Share This
अगला लेख → स्टाइलिश गाउन में नीता अंबानी का शानदार अंदाज़, अदाओं ने किय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun