मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कब्ज, गैस और अपच से पाना है छुटकारा? अपनी डाइट में जोड़ें ये चीजें

कब्ज, गैस और अपच से पाना है छुटकारा? अपनी डाइट में जोड़ें ये चीजें

आजकल लोग सेहत पर ध्यान देने के बजाय स्वाद के पीछे भागते हैं और जो भी चीज जीभ को पसंद आती है, उसे बिना सोचे-समझे खा लेते हैं। इसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है, जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे अपच, कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द होने लगती हैं। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में कुछ खास खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करके पाचन को बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करेंगे।

बेहतर पाचन के लिए डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ

 केला: इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर पाचन क्रिया को नियंत्रित करता है और पेट के लिए फायदेमंद होता है। केले में प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं।

 ओट्स: फाइबर से भरपूर ओट्स पाचन तंत्र के सुचारू कार्य में सहायक होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह फॉस्फोरस, विटामिन ई और जिंक का अच्छा स्रोत भी है।

 दही: यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो आंतों में स्वस्थ बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखता है। दही पाचन को आसान बनाता है और पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

 अदरक: अदरक में मौजूद प्राकृतिक गुण पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे सूजन, मतली और दस्त को कम करने में मदद करते हैं। यह भोजन को आंतों तक तेजी से पहुंचाने में भी सहायक होता है।

 पुदीना: पाचन को दुरुस्त रखने के लिए पुदीना बेहद फायदेमंद है। यह अपच के लक्षणों को कम करता है और सलाद या फलों के साथ मिलाकर खाने से इसका स्वाद और लाभ दोनों बढ़ जाते हैं।

 पानी: सही पाचन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। यह भोजन को आंतों में सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में मदद करता है और कब्ज से बचाव करता है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

Share This
अगला लेख → भारत के 45 करोड़ लोग खतरे में! नई रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun