मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

कराची में धमाका, लाहौर की घटना के बाद पाकिस्तान में मचा हड़कंप

कराची में धमाका, लाहौर की घटना के बाद पाकिस्तान में मचा हड़कंप

कराची के शराफी गोठ इलाके में एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी है, जिसकी पुष्टि एसएसपी मलिर ने की है। पुलिस ने मौके से धातु के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं और धमाके की प्रकृति की जांच की जा रही है। घटना के बाद राहत और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई है। धमाके के बाद पूरे कराची में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार सुबह से ही पाकिस्तान में बेचैनी और डर का माहौल बना हुआ था। सुबह-सुबह लाहौर एयरपोर्ट के पास धमाकों की खबर आई, जिसके बाद बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाकर हमला किया। लाहौर में हुए धमाके एयरपोर्ट के नजदीक बताए जा रहे हैं और इनकी संख्या तीन बताई गई है। सेना ने इलाके को घेर लिया है और सायरनों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। जियो न्यूज ने इन धमाकों की पुष्टि की है।

बलूचिस्तान में बीएलए द्वारा किए गए हमले में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को आईईडी से निशाना बनाया गया, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर सामने आ रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट की तीव्रता स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

Share This
अगला लेख → गुजरात सीमा के नजदीक ड्रोन गिरा, धमाके की सूचना, स्रोत की जा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun