मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कर्नाटक: सर्जरी के बाद नर्स ने टांकों की जगह Feviquick लगाया, अब हुआ कड़ा एक्शन

कर्नाटक: सर्जरी के बाद नर्स ने टांकों की जगह Feviquick लगाया, अब हुआ कड़ा एक्शन

कर्नाटक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा। हावेरी जिले के हनागल तालुक स्थित अदूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स ने सात साल के बच्चे की सर्जरी के बाद टांके लगाने के बजाय उसके घाव पर फेवीक्विक लगा दिया। जब बच्चे के माता-पिता ने इस पर सवाल किया, तो नर्स ने सफाई देते हुए कहा कि वह कई सालों से ऐसा कर रही है और इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि, मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने नर्स को सस्पेंड कर दिया।

यह घटना 14 जनवरी की है, जब गुरुकिशन अन्नप्पा होसामानी नामक बच्चा गाल पर गहरी चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचा था। घाव से काफी खून बह रहा था, लेकिन नर्स ने पारंपरिक टांकों की जगह घाव को फेवीक्विक से चिपका दिया। माता-पिता ने जब इस पर आपत्ति जताई, तो नर्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि इससे चेहरे पर कोई निशान नहीं रहेगा।

परिजनों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और इसे अधिकारियों को दिखाकर शिकायत दर्ज कराई। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और पहले नर्स का तबादला कर दिया गया, लेकिन इससे परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आखिरकार, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में नर्स को निलंबित करने का फैसला लिया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा आयुक्त कार्यालय के अनुसार, फेवीक्विक एक चिपकने वाला पदार्थ है, जिसका चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग करने की अनुमति नहीं है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

Share This
अगला लेख → यूपी में अरबों के हाईवे घोटालों पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun