मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कल पहुंचेंगे पांच राफेल लड़ाकू विमान,होगा भव्य स्वागत

कल पहुंचेंगे पांच राफेल लड़ाकू विमान,होगा भव्य स्वागत

नई दिल्ली – राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप के रूप में पांच विमान कल फ्रांस से भारत के लिए रवाना हो गए. ये विमान लगभग सात हजार किलोमीटर का सफर तय करके कल अंबाला वासुसेना अड्डे पर पहुंचेंगे. इन लड़ाकू विमानों के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.

जानकारी के मुताबिक अंबाला एयर बेस के लिए सुरक्षा के बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं. अंबाला में राफेल की कमान स्कवाड्रन-17 संभालेगी. इतना ही नहीं अंबाला एयरबेस के तीन किलोमीटर के दायरे को नो ड्रोन जोन घोषित कर दिया गया है. यानी अब एयरबेस के तीन किलोमीटर के दायरे में ड्रोन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. हालांकि, वायुसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन्हें बल में शामिल करने को लेकर औपचारिक समारोह का आयोजन अगस्त के मध्य में किया जाएगा.

राफेल विमानों के स्वागत के लिए वायुसेना अड्डे को रंगे बिरंगे झंडों से सजाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि विमानों के एयरबेस पर लैंड करने के बाद उनपर पानी की बौछारें की जाएंगी और वायुसेना की धुन भी बजाई जाएगी. प्रशासन ने आसपास के इलाके में पक्षियों को दाना डालने और कूड़ा डंप करने पर भी रोक लगा दी है.

Share This
टैग: #fighterrafal #rafal
अगला लेख → ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का भारत में होगा ह्यूमन ट्रायल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun