मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

कानपुर के पनकी यार्ड के पास मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली-हावड़ा रूट पर 41 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित l

कानपुर के पनकी यार्ड के पास मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली-हावड़ा रूट पर 41 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित l

कानपुर के पनकी यार्ड के पास मंगलवार रात एक मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन परिचालन करीब दो घंटे तक ठप रहा। रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मालगाड़ी यार्ड में माल उतारने के बाद मुख्य लाइन पर जाते वक्त ट्रैक के क्रॉसओवर (कैंची) प्वाइंट पर दो पहिये हट गए, जिसके कारण इंजन अचानक रुक गया और बड़ा हादसा टल गया।

इस वजह से लगभग 41 ट्रेनें प्रभावित हुईं जिनमें राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ, श्रम शक्ति एक्सप्रेस, पुष्पक और महाबोधि एक्सप्रेस शामिल हैं। यात्री रेलगाड़ियां कुछ घंटों तक बीच के स्टेशनों या बाहर फंसी रहीं।

घटना के तुरंत बाद रेलवे की तकनीकी और सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव एवं मरम्मत कार्य शुरू किया। रात करीब ढाई बजे तक चौथी लाइन से और उसके बाद तीसरी लाइन से रेल परिचालन धीरे-धीरे शुरू किया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी प्रकार का जनहानि नहीं हुई और लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

रेलवे ने इस घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है, जो पटरी बेपटरी के कारणों का पता लगाएगी। रेलवे अधिकारी लगातार रेल ट्रैफिक की निगरानी कर रहे हैं ताकि रेलवे मार्ग से परिचालन में किसी भी तरह की बाधा जल्दी से हटाई जा सके।

Share This
अगला लेख → जैसलमेर बस अग्निकांड: एसी बस में इमरजेंसी एग्जिट डोर नहीं था…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun