मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कार में अकेले सफर करने वालों को भी मास्क पहनना जरूरी- दिल्ली हाई कोर्ट

कार में अकेले सफर करने वालों को भी मास्क पहनना जरूरी- दिल्ली हाई कोर्ट

नई दिल्ली – कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने बुधवार को कार में अकेले सफर करने के दौरान भी मास्क पहनने को अनिवार्य बताया। जस्टिस प्रतिभा सिंह ने फैसला सुनाते हुए कहा कि प्राइवेट व्हीकल भी पब्लिक प्लेस के तहत आता है। इसलिए अकेले ड्राइव करते वक्त भी मास्क पहनना जरूरी है।

दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों कार के अंदर मास्क न पहनने वाले कई लोगों के चालान काटे हैं। इसी के खिलाफ 4 लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि चूंकि कार में वह अकेले थे, इसलिए कोरोना का कोई खतरा नहीं था। ऐसे में मास्क न पहनने से किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं होता है। पुलिस का ये चालान काटना गलत है।

दिल्ली में बेलगाम हो रहे संक्रमण को देखते हुए सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। राजधानी में संक्रमण की रफ्तार पर रोक लगाने के लिए नाइट कर्फ्यू की शुरुआत कर दी गई है। मंगलवार रात से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इस दौरान दिल्ली के लोग रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक जरूरी काम के बगैर घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे।

Share This
अगला लेख → बस प्रधानी आ जाये, चाहे जान चली जाये

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun