मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के मुख्यमंत्री, पत्नी कल्पना बोली – जनता और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद है

हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के मुख्यमंत्री, पत्नी कल्पना बोली – जनता और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद है

हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद कल हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया था.

हेमंत सोरेन के सीएम पद की शपथ लेने के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि यह जनता और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए आशीर्वाद है. हाई कोर्ट के फैसले के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम हैं. अब वे झारखंड की जनता के लिए और भी ज्यादा काम करेंगे क्योंकि इस बार हमारे पास समय कम है

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा, ”2019 के बाद से वर्तमान महागठबंधन सरकार ने यहां के लोगों के हित में सभी काम किये हैं. राजनीतिक उतार-चढ़ाव के दौरान चंपई सोरेन ने उन पहलों को आगे बढ़ाया, क्योंकि मैं जेल में था…कोर्ट के आदेश के कारण मैं बाहर आ सका. कार्यभार संभालने के बाद काम फिर से शुरू किया जाएगा”

शपथ लेने से पहले एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, ”आज 4 जुलाई है. 31 जनवरी को मैंने आप सभी को संदेश दिया था कि विपक्ष ने मेरे खिलाफ किस तरह से साजिश रची है. वे सफल भी रहे. पांच महीने तक उन्होंने मुझे अलग-अलग तरीकों से जेल में रखने की कोशिश की. हमने कानूनी रास्ता अपनाया और लोगों ने हमारा समर्थन किया।”

Share This
अगला लेख → Britain में लेबर पार्टी की शानदार जीत Rishi Sunak ने स्वीकार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun