किसकी वजह से गयी पुलिसकर्मियों की जान,जांच का विषय – ADG L/O
कानपुर – कानपुर में आज विभत्सम घटना हुई,शातिर अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गयी पुलिस की टीम पर हुआ हमले ,आठ पुलिसकर्मी हुए शहीद . सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मौके पर पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस पुरी तैयारी से थी लेकिन इनके पास इतने वेपन होंगे, ऐसे फायर होगा है विचारणीय मामला है। प्रशांत कुमार सीएम योगी को अपनी रिपोर्ट देंगे. एडीजी ने कहा कि कानपुर पुलिस से मुखबिरी हुई या किसने की पुलिस की मुखबिरी इस मामले की गहन जाँच शुरू कर दी गई है.
एडीजी के इस बयान के बाद एक बात ये भी सामने निकलकर आई है कि क्या पुलिस को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अपराधी विकास दुबे इस तरह का हमला भी कर सकता है. उसके पास एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार थे. क्या पुलिस टीम इसके लिये तैयार थी.
इस मामले में पुलिसिया कार्यवाही में 2 लोग एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं बाकियों की तलाश जारी है