मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कानपुर केस – CO का एसएसपी को लिखा पत्र हुआ गायब,जांच लखनऊ आईजी को

कानपुर केस – CO का एसएसपी को लिखा पत्र हुआ गायब,जांच लखनऊ आईजी को

कानपुर – कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या की जांच में एक मामला और सामने आया थाना प्रभारी चौबेपुर की कार्यप्रणाली को लेकर सीओ बिल्हौर ने जो पत्र एसएसपी को लिखा था अब वो पत्र गायब बताया जा रहा है अब इस मामले की जाँच के लिए लखनऊ की आईजी लक्ष्मी सिंह को लगा दिया गया है।

आईजी लखनऊ मंगलवार सुबह ही बिल्हौर तहसील स्थित सीओ दफ्तर पहुंचीं। सीओ के सील दफ्तर की जांच पड़ताल शुरू करा दी है। कंप्यूटर को सील करा दिया है। इसकी जांच विशेषज्ञ से कराई जाएगी। सोमवार को शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की एक चिट्टी ने सनसनी फैला दी थी। यह पत्र शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र ने 14 मार्च को तत्कालीन एसएसपी अनंतदेव को लिखा था। इसमें साफ उल्लेख था कि चौबपुर थानेदार विनय तिवारी की भूमिका संदिग्ध है। एक दुर्दांत अपराधी के प्रति उनकी सहानुभूति सत्यनिष्ठा को संदिग्ध करती है। यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस पत्र वायरल होने के बाद जांच शुरू हुई। पुलिस कार्यालय के रिकार्ड देखे गए लेकिन जानकारी मिली की वहां तक चिट्ठी पहुंची नहीं। चौबेपुर थाने के दरोगा से पूछताछ और रिकार्ड से यह साबित हो गया कि चिट्ठी में लिखी सभी बातें सही हैं। मुकदमे से धारा हटाई गई, दरोगा ने स्वीकार किया कि थानेदार के कहने पर हटाईं। अब इसी मामले की जांच आईजी लखनऊ कर रही हैं।

Share This
अगला लेख → लखनऊ में बढ़ रहे कोरोना के मामले

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun