मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कृष्ण नगरी में हुई श्रीराम मंदिर की नींव में रखे जाने वाले चांदी के ईंट की पूजा

कृष्ण नगरी में हुई श्रीराम मंदिर की नींव में रखे जाने वाले चांदी के ईंट की पूजा

मथुरा – श्रीराम मंदिर निर्माण की आधार शिला में चांदी की ईंट रखी जाएगी। इस ईंट की पूजा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में हुई। अब इसे अयोध्या भेजने की तैयारी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर से श्रीकेशव देव मंदिर में श्री कृष्ण जन्म जन्मस्थान सेवा संस्थान के वरिष्ठ सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने विधि विधान के साथ सेवायत पुजारियों एवं धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों के साथ पूजन किया।

श्री राम जन्म भूमि की नींव में जब ये ईंट पहुंचेगी तो ब्रज के सभी लोगों का आत्मिक लगाव राम मंदिर के साथ उत्पन्न होगा। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने बताया कि ब्रज के अनेक महापुरुष व साधु-संतों द्वारा अब तक इस रजत-शिला का पूजन किया जा चुका है। रजत शिला का प्रथम पूजन पूर्व में ही महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के कर कमलों द्वारा कराया जा चुका है। उन्होंने बताया के ब्रज के सभी प्रमुख स्थानों में पूजित होने के बाद रजत शिला अयोध्या पहुंचाई जाएगी।

Share This
अगला लेख → सिरफिरे आशिक की करतूत, सरेआम युवती को चाकुओं से गोदकर मौत के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun