मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सिरफिरे आशिक की करतूत, सरेआम युवती को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारा

सिरफिरे आशिक की करतूत, सरेआम युवती को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारा

गाजियाबाद – उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवक ने युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी ने सरेआम हत्या की वारदात को अंजाम दिया और लोग तमाशा देखते रहे. तमाशबीन बनी भीड़ में से किसी ने युवती को बचाने का प्रयास नहीं किया और युवती की जान चली गई. जिस युवती की हत्या हुई है 22 जून को उसकी शादी इंदौर में होनी तय थी. युवती की हत्या के बाद गाजियाबाद से लेकर इंदौर तक हड़कंप मचा हुआ है.

गाज़ियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित तुलसी निकेतन में बुधवार रात एक शख्स ने युवती के पेट में चाकू घोंप दिया. युवती अपनी मां के साथ मोबाइल का सिम खरीदने निकली थी और इसी दौरान शेरखान उर्फ शाहरुख नाम के युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने लड़की को बचाने की जहमत नहीं उठाई. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

Share This
अगला लेख → सुप्रीम कोर्ट ने रोकी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा,भगवान हमें इसके…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun