मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, CAG रिपोर्ट में हो सकता है बड़ा खुलासा

केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, CAG रिपोर्ट में हो सकता है बड़ा खुलासा

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्शन मोड में आते हुए त्वरित निर्णय लेने शुरू कर दिए हैं। अब नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से आरंभ होगा, जिसमें लंबे समय से लंबित कैग (CAG) रिपोर्ट्स को सदन में पेश किया जाएगा। इन रिपोर्ट्स के सामने आते ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

विधानसभा अधिकारियों के अनुसार, यह सत्र 24, 25 और 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। सत्र के पहले दो दिनों में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी, जबकि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवकाश के बाद 27 फरवरी को बीजेपी सरकार कैग रिपोर्ट को सदन में पेश करेगी। ये 14 रिपोर्ट्स पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कार्यकाल से संबंधित हैं।

बीजेपी का आरोप – भ्रष्टाचार छिपाने के लिए रोकी गई थी रिपोर्ट

बीजेपी ने पहले भी आम आदमी पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कैग रिपोर्ट को जानबूझकर पेश न करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में पार्टी ने कोर्ट का रुख भी किया था, जिससे सरकार को रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए निर्देशित करने की मांग की गई थी।

केजरीवाल पर बीजेपी का राजनीतिक वार

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली में अपनी सरकार बनाई है। विधानसभा में बीजेपी के 48 विधायक हैं, जबकि विपक्ष में आम आदमी पार्टी के 22 विधायक मौजूद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल और उनकी पूर्व सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। इस कार्रवाई की जद में आम आदमी पार्टी के कई पूर्व मंत्री भी आ सकते हैं।

Share This
अगला लेख → कौन-सा नया कानून लाने जा रही है मोदी सरकार जिससे वकील परेशान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun