मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया , अब इस नाम से जाना जाएगा रेलवे स्टेशन

UP : अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया , अब इस नाम से जाना जाएगा रेलवे स्टेशन

अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है. अयोध्या से बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार (27 दिसंबर) को एक्स पर पोस्ट किया। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. जिसमें पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे. इससे पहले 30 दिसंबर को पीएम अयोध्या में नए एयरपोर्ट और नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे.

लल्लू सिंह ने एक्स पर लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनभावनाओं की अपेक्षाओं के अनुरूप नवनिर्मित भव्य अयोध्या रेलवे स्टेशन के अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है. जिसके लिए मैं अयोध्या के साधु संतों, अयोध्यावासियों और श्रद्धालुओं की ओर से पीएम मोदी, सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं.

30 तारीख को पीएम मोदी आयेंगे अयोध्या

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या उल्लासमय हो चुकी है. लेकिन उससे पहले 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए एयरपोर्ट और नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए आसपास के जिलों से भी लोग अयोध्या आएंगे.

Share This
टैग: #latest news
अगला लेख → PM मोदी तीसरे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun