मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

केजरीवाल के नए बंगले पर बवाल: बीजेपी बोली—‘शीशमहल 2’ का सच बताओ

केजरीवाल के नए बंगले पर बवाल: बीजेपी बोली—‘शीशमहल 2’ का सच बताओ

दिल्ली की सियासत में एक बार फिर ‘बंगला विवाद’ गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी आवास को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोधी एस्टेट स्थित नए बंगले की तस्वीरें जारी कीं और इसे ‘शीशमहल-2’ करार देते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा।

प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि जो नेता खुद को आम आदमी बताकर सादगी की राजनीति करने का दावा करते थे, वही अब राजधानी के सबसे महंगे इलाकों में से एक में आलीशान जीवन जी रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस नए बंगले पर कितना खर्च किया गया और यह पैसा कहां से आया। वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का नाम अब ‘आलीशान आदमी पार्टी’ हो जाना चाहिए।

बीजेपी नेता ने आगे दावा किया कि दिल्ली के बाद पंजाब में भी अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी नेताओं ने सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के आसपास के कई सरकारी बंगलों पर केजरीवाल और उनके सहयोगियों—सत्येंद्र जैनसंजय सिंह और मनीष सिसोदिया—का कब्जा है। वर्मा के मुताबिक, दिल्ली की तरह पंजाब में भी ‘शीशमहल’ संस्कृति को बढ़ावा दिया गया।

प्रवेश वर्मा ने कोविड-19 काल का जिक्र करते हुए भी केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली महामारी से जूझ रही थी और लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब भी कथित तौर पर उनके पुराने बंगले का निर्माण कार्य जारी रहा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इतनी ऊर्जा और संसाधन जनता की समस्याओं के समाधान में लगाए जाते, तो हालात अलग होते।

बीजेपी का आरोप है कि एक तरफ दिल्ली में बुनियादी सुविधाएं कमजोर पड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर सत्ता से जुड़े लोग आलीशान जीवनशैली अपना रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अब तक आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजधानी की राजनीति में ‘बंगला पॉलिटिक्स’ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है।

Share This
अगला लेख → मुंबई से प्रतापगढ़ सीधी कनेक्टिविटी: 28 अप्रैल से दौड़ेगी अम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun