मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से चार श्रद्धालुओं की मौत, राहत बचाव का काम जारी

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से चार श्रद्धालुओं की मौत, राहत बचाव का काम जारी

एक बार फिर केदारनाथ मार्ग पर हादसों की खबर सामने आई है, जिससे तीर्थयात्रियों और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस बार बरसात के मौसम में केदारघाटी में कई हादसे हुए हैं. बारिश के मौसम में पहाड़ों पर तरह-तरह की घटनाएं आम होती हैं। सोमवार देर रात केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के पास भूस्खलन की घटना हुई। भूस्खलन के कारण कई यात्री मलबे में दब गये. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. एसडीआरएफ ने आज सुबह मलबे से तीन शव बरामद किए, जबकि रात में एक यात्री का शव मलबे से बरामद किया गया. तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. आपको बता दें कि सोनप्रयाग से आगे गौरीकुंड के पास भूस्खलन हुआ है. पैदल यात्रियों के लिए सोनप्रयाग केदारनाथ यात्रा का पहला पड़ाव है

सोमवार दोपहर केदारघाटी में भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग से करीब आधा किलोमीटर आगे गौरीकुंड के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन के दौरान वहां से पैदल गुजर रहे कई तीर्थयात्री पहाड़ी से गिरे पत्थरों और मलबे की चपेट में आ गए. मलबे में चार राहगीर दब गए। घटना की सूचना रुद्रप्रयाग आपदा नियंत्रण कक्ष को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे चारों यात्रियों को बाहर निकाला. हादसे में एक यात्री की मौत हो गई. जबकि 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. इसकी सूचना मिलने के बाद सोमवार की रात एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची. जहां टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे चार लोगों को बाहर निकाला। एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.

Share This
अगला लेख → अपर्णा यादव ने की CM Yogi से मुलाकात, अब तक नहीं संभाला महिल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun