केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर 16 ही लोग पा सकेंगे मंदिर में प्रवेश
उत्तराखंड – आगामी 29 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर मंदिर के मुख्य पुजारी सहित केवल 16 लोग ही उपस्थित हो सकते हैं। आम जान मानस के लिए फिलहाल दर्शन करने के अनुमति नहीं दी जाएगी। पुजारी के साथ उनके सेवाकार, भंडारी, संभालिया, पंथेर पुरोहित ही वहां जा सकेंगे।
केदारनाथ धाम की यात्रा को लॉकडाउन के चलते महज धार्मिक परम्पराओं के निर्वहन हेतु संचालित किया जाएगा। प्रशासन केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी कर रहा है। जल्द ही बिजली, पानी और संचार सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। कोरोना महामारी के चलते केदारनाथ धाम में भीड़ भाड़ को अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल तैयारियों के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। प्रशासन से केदारनाथ धाम में जाने वाले कर्मचारियों को लेकर चर्चा की गई है। करीब 10 से 12 लोगों को डोली के साथ केदारनाथ भेजा जाएगा। जो नियमित केदारनाथ में रहेंगे। प्रतिदिन पूजा अर्चना, भोग आदि नियमित पूजाएं होती रहेंगी।