मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सरकार में लोकतांत्रिक भारत की आवाज दबाना जारी है – राहुल गाँधी

सरकार में लोकतांत्रिक भारत की आवाज दबाना जारी है – राहुल गाँधी

नई दिल्ली – कृषि विधेयकों को लेकर संसद में हंगामा जारी है.सोमवार को राज्‍यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति वैंकेया नायडू ने रविवार को हंगामा करने वाले विपक्ष के 7 सांसदों को एक हफ्ते के लिए निलंबित किया, लेकिन इसके बाद भी ये सांसद सदन मे मौजूद रहे और नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद सभापति ने 8 सांसदों को पूरे मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है. अब इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने बयान दिया है. राहुल ने कहा कि लोकतांत्रिक भारत की आवाज दबाना जारी है.

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा की लोकतांत्रिक भारत की आवाद को बंद करना जारी है. शुरू में इसे शांत किया गया और अब किसान बिल पर चिंता जाहिर करने पर सांसदों को निलंबित कर दिया गया ‘इस सर्वज्ञ सरकार के अंतहीन अहंकार ने पूरे देश के लिए आर्थिक संकट ला दिया है.’

राज्यसभा में रविवार को किसान बिल पर बेहद नाटकीय ढंग से हंगामा करने वाले सांसदों को आज निलंबित किया गया है. सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन शुरू होते ही एक हफ्ते के निलंबन की घोषणा की. इसके बाद हंगामा हुआ तो सदन सुबह 10 बजे तक स्‍थगित कर दिया गया. दोबारा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कार्यवाही शुरू कराई तो सस्‍पेंड हुए सांसद फिर नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए. सिंह ने उनसे सदन से बाहर जाने को कहा, मगर वे नहीं माने. ऐसे में सभापति ने सभी 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है.

Share This
अगला लेख → अभिभावकों के निशाने पर आए 'स्कूल' को कमिश्नर ने प्रदान की सु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,779 -57 (-0.07%)
निफ्टी 23,987 -9 (-0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun