मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

केरल चुनाव – ‘मेट्रो मैन’ ई.श्रीधरन होंगे भाजपा से CM उम्मीदवार

केरल चुनाव – ‘मेट्रो मैन’ ई.श्रीधरन होंगे भाजपा से CM उम्मीदवार

केरल – भारतीय जनता पार्टी ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन को केरल में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे,हालांकि बीजेपी की ओर से इसका औपचारिक एलान किया जाएगा. ई श्रीधरन का बीजेपी में आना केरल में बीजेपी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

श्रीधरन ने साल 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा था की मोदी देश के सबसे योग्य नेताओ में से एक हैं और उनके हाथ में देश का भविष्य बेहतर हो सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि ई श्रीधरन ने तभी बीजेपी में जाने का मन बना लिया था. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा था, “बीजेपी में जाने का फ़ैसला एक दिन में नहीं किया है, मैं राज्य के लिए काम करना चाहता हूं, इसलिए बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. केरल सरकार के मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए कंसलटेंसी भी अब मैं बंद कर दूंगा”

ई श्रीधरन दिल्ली मेट्रो समेत पहले फ्रैट कॉरिडोर को समय से पहले दौड़ाने के मामले में ख्याति बटौर चुके हैं. ई श्रीधरन को साल 2001 में पद्म श्री और साल 2008 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. फ्रांस सरकार भी ई श्रीधरन को साल 2005 में अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुकी है,. यहीं नहीं अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैग्जीन ने इन्हें एशिया हीरो का टाइटल भी दिया था.

Share This
अगला लेख → EPF की ब्याज़ दरों में बदलाव नहीं, 8.5 फीसदी ही रहेगी दर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun