मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

के.जी.एम.यू को बनाया गया स्टेट मेंटर यूपी में देगा नई लैब को सहमति

के.जी.एम.यू को बनाया गया स्टेट मेंटर यूपी में देगा नई लैब को सहमति

लखनऊ – प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने तमाम तरह की व्यवस्थाएं फरवरी के पहले हफ्ते से शुरू कर दी थीं, जिसमें केजीएमयू में कोरोना वायररस जांच लैब की शुरुआत हुई थी. इसके बाद प्रदेश भर के सभी सैंपल उत्तर प्रदेश के केजीएमयू में जांच के लिए आ रहे थे. दरअसल प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से इसके कम्युनिटी में प्रवेश करने का डर सता रहा है.

कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश भर में कई जांच लैब जल्दी ही खुलेंगे, इससे स्क्रीनिंग और जांच की सुविधा आसानी से हो जाएगी और समय रहते लोगों के कोरोना वायरस की रिपोर्ट भी मिल सकेगी. इसके लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित केजीएमयू को स्टेटमेंटर बनाया गया है. अब केजीएमयू किसी नई लैब को मानक के अनुसार कोरोना वायरस की जांच करने के लिए प्रमाणित कर सकेगा.

दिल्ली एम्स को देश का नेशनल मेंटर नामित किया गया है. यूपी का केजीएमयू स्टेट मेंटर घोषित किया गया है, जिसके बाद अब प्रदेश भर में किसी भी जांच लैब की अनुमति के लिए आईसीएमआर के पास नहीं जाना पड़ेगा और केजीएमयू ही नई लैब को मानक के अनुसार जांच करने की अनुमति दे सकेगा. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की जांच के लिए कुल 14 सरकारी और एक निजी पैथोलॉजी लैब है, जो प्रदेश भर में कोरोना वायरस के सैंपल की जांच कर रही है. प्रदेश में रोजाना करीब 2 हजार कोरोना वायरस के सैंपलों की जांच की जा रही हैं, जिनमें यह सभी लैब आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं.

Share This
अगला लेख → जमातिन ने मामलो खराब कर दियो - श्रीकांत शर्मा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun