मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Lok Adalat 2025: इन चालानों पर नहीं होगी माफी, निपटारे के लिए कोर्ट पहुँचना होगा

Lok Adalat 2025: इन चालानों पर नहीं होगी माफी, निपटारे के लिए कोर्ट पहुँचना होगा

दिल्ली में इस साल की पहली लोक अदालत 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में आप अपने पुराने लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा करवा सकते हैं। यहां आपके चालान की रकम को कम किया जा सकता है या उचित कारण होने पर चालान रद्द भी किया जा सकता है। हालांकि, हर प्रकार के चालान की सुनवाई लोक अदालत में नहीं होती। कुछ विशेष मामलों में आपको नियमित अदालत का ही रुख करना पड़ेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि लोक अदालत में चालान पूरी तरह से माफ नहीं किया जाता, बल्कि आपकी दलीलों के आधार पर जुर्माने की राशि में कमी की जा सकती है या चालान रद्द किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन मामलों की सुनवाई लोक अदालत में नहीं की जाती।

किन मामलों का निपटारा लोक अदालत में होता है?

लोक अदालत में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े सामान्य मामलों को सुलझाया जाता है। इनमें सीट बेल्ट न पहनने, हेलमेट न लगाने या रेड लाइट तोड़ने जैसी छोटी-मोटी यातायात संबंधी गलतियां शामिल हैं। ऐसे मामलों में चालान की राशि कम कराई जा सकती है या उपयुक्त परिस्थितियों में इसे रद्द भी किया जा सकता है। हालांकि, यदि जिस वाहन का चालान कटा है वह किसी दुर्घटना या आपराधिक मामले में संलिप्त है, तो लोक अदालत में उसकी सुनवाई नहीं होगी।

चालान का निपटारा केवल दिल्ली में ही होगा

यह ध्यान रखना जरूरी है कि लोक अदालत में केवल उन्हीं चालानों पर सुनवाई होगी जो दिल्ली में काटे गए हैं। यदि आपका चालान किसी अन्य शहर का है, तो उसका निपटारा वहां की अदालत में ही होगा। इसके अलावा, यदि आप समय पर लोक अदालत में नहीं पहुंचते हैं, तो बाद में आपको वर्चुअल कोर्ट या अन्य माध्यमों से चालान का भुगतान करना होगा। इसलिए, यदि आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो समय पर लोक अदालत में पहुंचकर अपना मामला प्रस्तुत करें।

Share This
अगला लेख → दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ी, बिहार में 3 दिन बाद बिगड़ेगा मौसम! …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,619 +853 (+1.11%)
निफ्टी 24,235 +250 (+1.04%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun