मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर पर हमले से भारत नाराज, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर पर हमले से भारत नाराज, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में प्रस्तावित तथाकथित ‘खालिस्तानी जनमत संग्रह’ से कुछ दिन पहले कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इस दौरान मंदिर की दीवारों पर आपत्तिजनक संदेश भी लिखे गए।

BAPS के आधिकारिक पेज ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी साझा की और कहा कि नफरत को कभी पैर जमाने नहीं दिया जाएगा। BAPS पब्लिक अफेयर्स ने अपनी पोस्ट में लिखा, “एक और मंदिर का अपवित्रीकरण हुआ है, लेकिन चिनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया का हिंदू समुदाय नफरत के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। हम हमेशा शांति और करुणा की भावना बनाए रखेंगे।”

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

इस घटना पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस तोड़फोड़ की निंदा करते हुए कहा, “हम कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर में हुई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हैं।” उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पूजा स्थलों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

पहले भी हुए हैं ऐसे हमले

उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन (CoHNA) ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला लॉस एंजेलिस में प्रस्तावित तथाकथित खालिस्तानी जनमत संग्रह से ठीक पहले हुआ है। CoHNA ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि 2022 के बाद से मंदिरों पर हमलों की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

पिछले साल कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित BAPS स्वामीनारायण मंदिर में 25 सितंबर की रात को इसी तरह की तोड़फोड़ हुई थी। यह घटना न्यूयॉर्क में BAPS मंदिर पर हमले के 10 दिन बाद हुई थी। CoHNA ने इन सभी मामलों की गहन जांच की मांग की है ताकि हिंदू समुदाय को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Share This
अगला लेख → मशरूम से पाएं भरपूर विटामिन डी, हड्डियों को मजबूत बनाने में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun