मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली में सांड के हमले से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, यूपी में भी हुई थी ऐसी दुर्घटना

दिल्ली में सांड के हमले से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, यूपी में भी हुई थी ऐसी दुर्घटना

बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक सांड के हमले में 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई, जिसकी सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली।

पुलिस के अनुसार, नेहरू एन्क्लेव स्थित एक गोदाम में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले अशोक कुमार अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। तभी अलीपुर-बुधपुर रोड पर साईं बाबा मंदिर के पीछे अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान, 60 वर्षीय राम लखन नामक एक अन्य व्यक्ति भी सांड के आक्रमण का शिकार हो गया, हालांकि उसे केवल मामूली चोटें आईं।

राम लखन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सांड ने पहले अशोक कुमार पर हमला किया, फिर उस पर झपट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सांड को पकड़ लिया। पुलिस ने अलीपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है, और अशोक कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल भेज दिया गया है।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भी ऐसी ही एक घटना घटी, जहां एक सांड की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि नानौता थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के निवासी अक्षय शुक्रवार देर शाम अपनी मां प्रमिला और गांव की ही एक महिला ओमी (58) के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनका वाहन सड़क पर खड़े आवारा पशुओं के झुंड से टकरा गया। इसी दौरान, एक सांड ने ओमी को जोरदार टक्कर मारकर कई फुट ऊपर उछाल दिया और अक्षय व प्रमिला पर भी हमला कर दिया।

इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओमी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अक्षय और प्रमिला का इलाज जारी है।

Share This
अगला लेख → कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर पर हमले से भारत नाराज, दोषियों …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun