मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

कोरोना काल में यूपी में सजेंगे दुर्गा पूजा पंडाल, ये होंगी गाइडलाइंस

कोरोना काल में यूपी में सजेंगे दुर्गा पूजा पंडाल, ये होंगी गाइडलाइंस

लखनऊ – 17 अक्टूबर शुरू हो रही नवरात्री पर सजने वाले दुर्गा पूजा पांडालों में काफी भीड़ भी उमड़ती थी,लेकिन इस बार कोरोना के चलते सरकार ने अनलॉक के नए प्रावधान लागू किए हैं. हालांकि शासन के मुताबिक़,नवरात्रि में दुर्गा पूजा को लेकर अलग से विस्तृत गाइड लाइन अलग से जारी की जाएगी. ताकि किसी जगह बहुत बड़ी संख्या या समूह में लोगों के इकट्ठा होने पर उचित पाबंदी लगाई जा सके.

यूपी सरकार के नियमों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से प्रदेश में लगभग सारी गतिविधियां एक बार फिर से ‘अनलॉक’ हो जाएंगी. यूपी सरकार की गाइडलाइन में स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल खोलने की परमिशन दे दी गई है. इस सिलसिले में गत गुरुवार मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम भी सोशल डिस्टेंसिंग और बचाव के प्रोटोकॉल के साथ किए जा सकेंगे. इससे दुर्गा पूजा के पंडाल, रामलीला के आयोजन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो गई है.

अक्टूबर से सभी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति दे दी गई है और इसमें 100 तक की संख्या का प्रतिबंध हटा लिया गया है. अगर दुर्गा पूजा बंद स्थान, हाल या कमरे में है तो उसकी कुल क्षमता के 50% जो कि अधिकतम 200 व्यक्तियों तक हो सकते हैं. पूजा के दौरान पंडाल में लोगों को कोरोना से बचान के लिए फेस मास्क लगाना सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना, थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर साथ में रखना बेहद जरूरी है.

Share This
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun