मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कोरोना की वापसी! महाराष्ट्र में 66, यूपी में 10 नए संक्रमित, अब तक 11 मौतें दर्ज।

कोरोना की वापसी! महाराष्ट्र में 66, यूपी में 10 नए संक्रमित, अब तक 11 मौतें दर्ज।

देश में एक बार फिर से कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं और सक्रिय मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार सुबह तक भारत में 1047 सक्रिय मरीज पाए गए हैं। महाराष्ट्र में 66 और उत्तर प्रदेश में 10 नए केस दर्ज किए गए हैं। अब तक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। इसे देखते हुए कई राज्यों ने तैयारी शुरू कर दी है और अस्पतालों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 26 मई तक का जो आंकड़ा जारी किया गया था, उसमें देश में 1010 सक्रिय मरीज थे, लेकिन अब यह आंकड़ा और बढ़ गया है। महाराष्ट्र में सामने आए 66 नए मामलों में से 31 अकेले मुंबई से हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 325 तक पहुंच गई है। मुंबई में केस बढ़ने के चलते प्रशासन सतर्क हो गया है और जे जे अस्पताल में 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है।

उत्तर प्रदेश में भी कोविड-19 के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। 26 मई तक यहां 15 सक्रिय मरीज थे, लेकिन अब 10 नए केस जुड़ने से यह संख्या और बढ़ गई है। गाजियाबाद में केसों की संख्या 14 हो गई है, जिनमें 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। चिंताजनक बात यह है कि गाजियाबाद में एक चार महीने का शिशु भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

कोविड की नई लहर को देखते हुए सावधानी बरतना अब फिर से ज़रूरी हो गया है।

Share This
अगला लेख → अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का बड़ा हमला जो अपने पिता का नहीं व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun