योगी सरकार ने हाथरस मामले में की सीबीआई जांच की सिफारिश
लखनऊ – हाथरस मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार ने सीबीआई चांज की सिफारिश की है. पीड़िता के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसे सरकार ने मान लिया है.
हाथरस में हुई घटना के बाद यूपी के डीजीपी और गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने पीड़ित परिवार के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी,परिवार द्वारा की गयी मांग को अधिकारियों ने मुख्यम्नत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा, जिसके बाद ही यूपी के सीएम ने देर रात सीबीआई जांच के आदेश दे दिए. इससे पहले यूपी सरकार ने इस मामले में एसआईटी जांच के आदेश दिए थे.
आज इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मुलाकात करि,पीड़ित परिवार से करीब एक घंटे तक बातचीत की और उनसे उनका दर्द बांटा.परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा, “हम इस दुख में पीड़ित परिवार के साथ हैं. सरकार इन्हें डरा रही है, धमका रही है. इन्हें सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है. सुरक्षा देने में यूपी सरकार फेल रही है. इन्हें धमका कर कागजों पर दस्तखत करवाए गए हैं.”