कोरोना के लक्षण वाले हर व्यक्ति को टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी – ICMR
नई दिल्ली – कोविड 19 से संबंधित जांच के दायरे को बढ़ाते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा है कि अब देश भर में कोविड-19 के लक्षण वाले हर व्यक्ति के लिए जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
आईसीएमआर के मंगलवार को जारी एक संशोधित परामर्श में कहा गया, ‘‘संक्रमण रोकने और लोगों की जान बचाने का एकमात्र तरीका है कि हम जांच करें. संक्रमण के कारण पता करें और फिर उपचार करें. इसलिए देश के हर कोने में लक्षण वाले लोगों के लिए जांच सुविधा व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराई जाए. इसके साथ ही में संक्रमण के कारणों का पता कर उसके प्रसार को रोकने की प्रक्रिया को और मजबूत करना होगा.