मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

कोरोना नियम उलंघन में दी ऐसी सजा की हो गयी मौत

कोरोना नियम उलंघन में दी ऐसी सजा की हो गयी मौत

वर्ल्ड डेस्क – दक्षिण पूर्व एशियाई देश फिलीपींस में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति को पुलिस ने शारीरिक सजा सुनाई। जिसकी वजह से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर उससे उठक-बैठक कराई, जिसकी वजह से व्यक्ति की मौत हो गई।

फिलीपींस में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया। है इस दौरान एक व्यक्ति कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, पुलिस ने उसे नियमों का उल्लंघन पर सजा के तौर 300 बार उठक-बैठक करने के लिए कहा, जिसके बाद व्यक्ति ने उठक बैठक किया और उसके बाद वह घर चला गया। जहां पर उसकी तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई।

28 वर्षीय डैरेन मनोग पेनारेडों के घर में पानी खत्म हो गया था, जिसके बाद केवाइट प्रांत में पानी खरीदने के लिए बाहर चले गए। इस दौरान फीलीपींस पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने उनके साथ कथित रूप से आमनवीय व्यवहार करते हुए उठक बैठक लगाने का आदेश दे दिया। उन्होंने उठक बैठक तो कर लिया, लेकिन अगले दिन उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ा और वह चल भी नहीं पा रहे थे। जिसकी वजह उनकी हालात खराब हो गई और मृत्यु हो गई। यह जानकारी उनके परिवार सदस्य ने फेसबुक पोस्ट में दी। पेनारेडोंडो ने अत्यधिक दर्द की शिकायत की और अगले दिन चलने में असमर्थ थे।

केवाइट के जनरल ट्रायस शहर के मेयर, ओनी फेरर, ने जनरल ट्रायस पुलिस अधिकारियों की इस हरकत में भूमिका को पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है।

उन्होंने सीएनएन फिलीपींस के एक रिपोर्टर को बताया कि लॉकडाउन के दौरान पानी खरीदने के लिए पीड़ित को 1 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था, जबकि वह व्यक्ति आवश्यक चीज के लिए बाहर निकला था।

Share This
अगला लेख → दिल्ली में नाइट कर्फ्यू से उड़ी यूपी वालो की नींद

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun