मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे अखिलेश यादव,कहा BJP पर भरोसा नहीं

कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे अखिलेश यादव,कहा BJP पर भरोसा नहीं

लखनऊ – कोरोना वैक्सीन पर आज देश भर में ट्रायल रन किया गया,इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की मैं नहीं लगवाऊंगा बीजेपी की कोरोना वैक्सीन, क्योंकि मुझे बीजेपी पर भरोसा नहीं है. अखिलेश ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी, वो वैक्सीनेशन के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बनवा रही है. जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी. हम बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब एक दिन में नहीं बनी है, इसे बनने में हजारों साल लगे हैं. मैं बहुत धार्मिक इंसान हूं, मेरे घर के अंदर मंदिर है और मेरे घर के बाहर भी मंदिर है. भगवान राम सभी के हैं, पूरी दुनिया के हैं. उन्होंने आगे कहा कि सरकार को अयोध्या के किसानों की भी सुननी चाहिए, जिनकी जमीनें अधिग्रहित कर ली गई हैं. उन्होंने आगे कहा कि अभी अयोध्या में सिर्फ दो दिन दिवाली मनाई जा रही है. अगर हमारी सरकार आई तो अयोध्या में पूरे साल दिवाली मनेगी. हमारी सरकार आई तो अयोध्या में नगर निगम का कोई टैक्स नहीं लगेगा.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में देश ने बेहद मुश्किल दिन देखे हैं. इतने खराब और काले दिन हम लोगों ने कभी नहीं देखे थे. वहीं एक आईपीएस अधिकारी ने एक व्यापारी को मरवा दिया. सरकार झूठे मुकदमे के नाम पर लोगों से वसूली कर रही है.

Share This
अगला लेख → नेपाल में राजनीतिक संकट के बीच एक और झटका दे सकते हैं प्रधान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun