मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कोरोना संक्रमण ने बढ़ाई टेंशन UP में हर इंटरनेशनल पैसेंजर का टेस्ट जरूरी

कोरोना संक्रमण ने बढ़ाई टेंशन UP में हर इंटरनेशनल पैसेंजर का टेस्ट जरूरी

नई दिल्ली- कोविड-19 मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ‘उच्च प्राथमिकता’ वाला निर्देश जारी किया है. जिसमें संबंधित अधिकारियों को सभी हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच किया जाना सुनिश्चित करने को कहा गया है. वहीं केरल सरकार ने एक उच्च स्तरीय कोविड समीक्षा बैठक के बाद बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं सहित आबादी के कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया. इन कदमों के जरिये राज्यों ने आपातकालीन हॉटस्पॉट की पहचान करने और कोरोनोवायरस संक्रमणों के लिए टेस्टिंग को बढ़ाने के केंद्र सरकार के निर्देश को अमली जामा पहनाया है.

देश में हाल के दिनों में सितंबर के बाद से कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के सबसे ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने शनिवार को COVID-19 संक्रमण के 6,155 नए मामले दर्ज किए. जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई. इसके साथ ही भारत का COVID-19 संक्रमण का आंकड़ा 4.47 करोड़ (4,47,51,259) हो गया. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ज्यादातर राज्य भी सावधानी बरत रहे हैं और कुछ पाबंदियों को वापस लागू कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सभी लोगों के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया है. कोविड पॉजिटिव हर सैंपल को अनिवार्य रूप से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने को कहा गया है. सरकार ने एकीकृत कोविड कमांड सेंटरों को एक्टिव करने और जिला स्तर पर ‘निगरानी समिति’ का गठन करने को कहा है. राज्य भर के अस्पतालों में उपकरण, दवा और मैनपॉवर की उपलब्धता की भी जांच करने को कहा गया है.

पिछले कई दिनों में COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली में अस्पतालों, पॉलीक्लिनिक और डिस्पेंसरियों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है. 30 मार्च से 7 अप्रैल के दौरान शहर में 3,800 से अधिक कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को 23.05 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 535 नए कोविड मामले दर्ज किए गए. स्वास्थ्य विभाग ने शहर में अस्पतालों, पॉलीक्लिनिक और डिस्पेंसरियों को कहा है कि जो कोई भी बुखार, खांसी, शरीर में दर्द जैसे लक्षण के साथ आता है, उसका कोविड टेस्ट किया जाना चाहिए.

Share This
अगला लेख → अमेठी में सपा विधायक ने की भाजपा प्रत्याशी की पिटाई

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun