मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

अमेठी में सपा विधायक ने की भाजपा प्रत्याशी की पिटाई

अमेठी में सपा विधायक ने की भाजपा प्रत्याशी की पिटाई

अमेठी – मतदान के एक दिन पहले सपा विधायक ने बीजेपी प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति को कोतवाली परिसर में जमकर लात घूंसो से पीटा अमेठी में माहौल तनावपूर्ण यूपी निकाय चुनाव मतदान से एक दिन पूर्व अमेठी जिले में गौरीगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक की दबंगई सामने आई है। सपा विधायक राकेश प्रताप ने बीजेपी के निकाय चुनाव के प्रत्याशी के पति दीपक सिंह को थाने में पुलिस की मौजूदगी में जमकर पीटा है।

पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली का है। मतदान के एक दिन पहले ही गौरीगंज नगर पालिका में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा की जा रही हरकतों को लेकर मंगलवार की शाम से धरने पर बैठे थे। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह दूसरे दिन अर्थात आज सुबह काफी उग्र हो गए। विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस पर भाजपा समर्थकों को बचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को कटघरे में लेना शुरू कर दिया। कोतवाली के बाहर कई थानों का पुलिस बल बुलाया गया था। गौरीगंज नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह कोतवाली के बाहर जाते हुए दिखे। तभी सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के समर्थकों उनको घेर लिया और पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पीटना शुरू कर दिया। भीड़ से बचने के लिए दीपक सिंह ने अपनी गाड़ी कोतवाली के अंदर घुसा दी। जहां पर सपा विधायक व उनके समर्थकों ने कोतवाली के भीतर ही भाजपा प्रत्याशी के पति को जमकर पीटा। हाथापाई में विधायक के भतीजे अरुणेंद्र सिंह को भी चोट लगी है। पुलिस ने किसी तरह से भाजपा प्रत्याशी के पति को खींचकर बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। इसके बाद भाजपा के भी कुछ समर्थक कोतवाली के भीतर आ गए। स्थिति बिगड़ते देख कप्तान डॉ. इलामारन जी कई थानों की पुलिस के साथ गौरीगंज कोतवाली पहुंचे। फिलहाल दोनों पक्ष मुकदमे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। फिलहाल स्थिति बेहद तनावपूर्ण है।

Share This
अगला लेख → बिहार - भाजपा ने की 'द केरला स्टोरी' को टैक्स फ्री करने की म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun