मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कोलकाता हाई कोर्ट ने हावड़ा में अंजनी पुत्र सेना के राम नवमी जुलूस को मंजूरी दी, 500 श्रद्धालु होंगे शामिल

कोलकाता हाई कोर्ट ने हावड़ा में अंजनी पुत्र सेना के राम नवमी जुलूस को मंजूरी दी, 500 श्रद्धालु होंगे शामिल

कोलकाता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में अंजनी पुत्र सेना और विश्व हिंदू परिषद के राम नवमी जुलूस को निकालने की अनुमति दे दी है। इससे पहले राज्य प्रशासन ने इस जुलूस की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। अदालत के फैसले के अनुसार, यह जुलूस अपने परंपरागत मार्ग से ही निकलेगा, और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नियमों और शर्तों के साथ मिली अनुमति

कोर्ट ने जुलूस निकालने की अनुमति तो दी है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई हैं। खास बात यह है कि यह जुलूस मुस्लिम बहुल इलाके काजीपारा से होकर गुजरेगा, जिससे प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पूरे रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

क्या हैं हाई कोर्ट की शर्तें?

  1. हर जुलूस में अधिकतम 500 श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।
  2. जुलूस में शामिल होने वाले सभी लोगों की नाम और पहचान पत्र की सूची पहले से पुलिस को देनी होगी
  3. जुलूस में धातु के हथियार या लाठी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। भक्त सिर्फ PVC (प्लास्टिक) से बने धार्मिक चिन्ह लेकर ही चल सकते हैं।
  4. अंजनी पुत्र सेना का जुलूस सुबह और विश्व हिंदू परिषद का जुलूस शाम को निकलेगा

सुवेंदु अधिकारी का आरोप – “हमें रोक रही है ममता की पुलिस”

कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा,
“अपने धार्मिक त्योहार मनाना हमारा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन ममता बनर्जी की पुलिस हमें रोकने का काम कर रही है। हमें हर बार अपने अधिकारों के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।”

Share This
अगला लेख → एनकाउंटर में चली चोरी की बंदूक? पुलिस के झूठ का पर्दाफाश, सच…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun