को-पायलट अखिलेश का पार्थिव शरीर पहुंचा मथुरा,क्षेत्र में गम का माहौल
मथुरा – मथुरा के रहने वाले अखिलेश शर्मा की विमान क्रेश मैं मौत हो गयी थी,शर्मा प्लेन के को-पायलेट थे ,अखिलेश का पार्थिव शरीर मथुरा पहुंचने पर क्षेत्र में गम का माहौल है,अखिलेश शर्मा के दाह संस्कार के बाद पिता और अन्य रिस्तेदारो ने मांग की है कि अखिलेश को शहीद का दर्जा दिया जाय इसके साथ ही उसकी पत्नी को एयर इंडिया ऑफिस मैं सरकारी नौकरी भी दी जाय
परिवार वाले के अनुसार जिस जिले में भाजपा के यहां दो दो मंत्री है कई विधायक है और सांसद भी मगर हमारे दुख मैं सरिक होने कोई नही आया ये बड़ी शर्मनाक बात है ना तो कोई घर आया और नही यहाँ समशान स्थल पर जबकि यही के विधायक और ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा भी नही आय सिर्फ कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ही आये और अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी भी नही आया है बहीं मौके पर आय एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारी संजय से जब परिजनों की मांग को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो वो बिना कुछ बोले ही बाहर निकल गए जिन्होंने सवालों के जवाब देना भी उचित नही समझा और मौन धारण करके चलते बने ।