मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी में 19 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में 19 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से ज्यादातर जमकर बारिश हो रही है. जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया है. हालांकि कई जगहों पर बारिश की वजह से जलभराव जैसी स्थितियां भी देखने को मिल रही हैं. प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा, मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 19 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में आज 14 जुलाई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी में जहां कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया हैं. इस दौरान बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है.

बारिश का ये सिलसिला आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है. मंगलवार से अगले तीन दिन पूरे यूपी में कई जगहों पर बारिश का अनुमान है. 16 जुलाई को पूर्वी यूपी कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा.

यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज और कुशीनगर में अनेक जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.

बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज में कुछ स्थानों पर बारिश होगी. जबकि मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा और ललितपुर में एक या दो जगहों पर बारिश होने का अनुमान हैं. इन जिलों में किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है.

Share This
अगला लेख → गिफ्ट निफ्टी ने बिगाड़ा माहौल,मार्केट ने दिया नेगेटिव ओपनिंग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun