मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कौशाम्बी के राम चंद्र केसरवानी ने राम नाम का खाता खोल लिख डाले 3 करोड़ राम नाम,कहा राम नाम की महिमा से अयोध्या में विराजेंगे राम

कौशाम्बी के राम चंद्र केसरवानी ने राम नाम का खाता खोल लिख डाले 3 करोड़ राम नाम,कहा राम नाम की महिमा से अयोध्या में विराजेंगे राम

यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है,इसके पूर्व भगवान राम को इस स्थान तक पहुंचाने वाले और राम मंदिर की लड़ाई लड़ने वाले भक्तो का कौशाम्बी जिले से गहरा नाता है,राम नाम की महिमा के सहारे अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हो पाई है।

कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे के रहने वाले सिंचाई विभाग से रिटायर्ड राम चंद्र केसरवानी बूंदा वाले अयोध्या में स्थापित राम नाम की बैंक के खाताधारक है,राम चंद्र केसरवानी खाली समय में राम नाम लिखते है और प्रतिदिन लगभग 5 हजार राम नाम लिखने का लक्ष्य रखते है,राम चंद्र केसरवानी राम नाम लिखकर इसे एकत्रित कर अयोध्या में स्थित राम नाम बैंक में बाकायदा जमा करते है और इसकी बाकायदा पासबुक में इंट्री भी कराते है।

राम नाम बैंक के राम चंद्र केसरवानी 21239 वे भक्त है ,जिन्होंने अब तक लगभग 3 करोड़ राम नाम इस बैंक में जमा कर चुके है,यही नहीं राम नाम की कापियां जमा करने के लिए प्रत्येक 6 माह अथवा 1 वर्ष में अयोध्या जाते है और वहा राम नाम जमकर बैंक की पासबुक में इंट्री कराते है।

राम चंद्र केसरवानी बताते है कि अगस्त 2010 में रिटायर्ड होने के बाद अप्रैल 2011 में उन्हें राम नाम लिखने की यह प्रेरणा रामेश्वरम दर्शन को जाते समय जौनपुर के एक परिवार से मिली,उक्त परिवार की राम नाम लेखनी से वह प्रभावित हो गए और उक्त परिवार ने उन्हें एक कापी और लाल पेन उन्हे दिया जिसके बाद से उन्होंने भी राम नाम लिखना शुरू कर दिया और लगातार वह राम नाम लिख रहे है।उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने लगभग 3 करोड़ राम नाम लिख चुके है और 28/08/2023 तक कुल 2 करोड़ 76 लाख 82 हजार 924 राम नाम जमा कर चुके है और अभी 8 लाख 96 हजार का एक बंडल लिखकर तैयार है और उसे जमा करने अयोध्या जाना है,लेकिन अत्यधिक ठंड के चलते वह नही जा पा रहे है।

राम चंद्र केसरवानी ने बताया कि अब तक वह भी 5 लोगो को राम नाम लेखन के लिए प्रेरित कर चुके है,जिनमें से 4 लोगो का अयोध्या में लेजाकर उनका राम नाम बैंक में खाता भी खुलवा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीताराम नाम के इस बैंक के संस्थापक अयोध्या में महंत स्वामी नृत्य गोपालदास जी महाराज रहे है और वर्तमान में बैंक के शाखा प्रबंधक पुनीत रामदास महाराज है।

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी ,लोगों का हा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun