मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

क्या अन्य राज्यों की महिलाएं दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी? जानें पूरी जानकारी

क्या अन्य राज्यों की महिलाएं दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी? जानें पूरी जानकारी

दिल्ली सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना केवल राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाली महिलाओं के लिए उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए ‘स्मार्ट कार्ड’ जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है, जो ‘आजीवन’ मान्य रहेगा।

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में भाजपा सरकार जल्द ही उन महिलाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी, जो सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड प्राप्त करना चाहती हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गुलाबी टिकट योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद लिया गया है।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि महिलाओं के लिए डिजिटल यात्रा कार्ड शुरू किया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी बसों में किसी भी समय मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके माध्यम से टिकट से जुड़े भ्रष्टाचार को खत्म करने में मदद मिलेगी। गुप्ता ने जोर देकर कहा कि टिकट प्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल बनाया जाएगा ताकि इसकी दक्षता बढ़े और पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

केवल दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ, विश्वसनीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना है। 2019 में ‘आप’ सरकार ने भाई दूज के अवसर पर गुलाबी टिकट योजना शुरू की थी, जिसके तहत महिलाओं को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती थी। इसमें महिलाओं को एकल यात्रा पास के रूप में गुलाबी टिकट दिए जाते थे, जिसकी लागत सरकार वहन करती थी और जारी किए गए टिकटों के आधार पर बस कंपनियों को भुगतान किया जाता था।

अधिकारियों के अनुसार, भाजपा सरकार अगले दो से तीन सप्ताह में स्मार्ट कार्ड योजना पर काम शुरू करने की योजना बना रही है। इस कार्ड का लाभ केवल दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा, जिससे वे बिना किसी रोक-टोक के कभी भी और कहीं भी सरकारी बसों में यात्रा कर सकेंगी।

Share This
अगला लेख → जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव, उपराज्यपाल …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun