मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

क्या बार-बार भूख लगना कोई बीमारी है? जानिए क्यों भोजन करने के बाद भी खाने की इच्छा होती है

क्या बार-बार भूख लगना कोई बीमारी है? जानिए क्यों भोजन करने के बाद भी खाने की इच्छा होती है

    अगर आपको बार-बार भूख लगती है, तो यह सामान्य बात नहीं है। अधिक भूख लगना कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। हमारी नींद और आहार का हमारे शरीर पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कम नींद लेने और असंतुलित आहार के कारण कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा भूख लगती है। आइए जानते हैं कि किन कारणों से अत्यधिक भूख लग सकती है।

    1. नींद की कमी

    विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर में घ्रेलिन हार्मोन (जो भूख बढ़ाने का काम करता है) अधिक सक्रिय हो जाता है। इससे व्यक्ति को बार-बार भूख लगती है और ज्यादा खाने की इच्छा होती है। इस समस्या से बचने के लिए रोज़ाना कम से कम 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है।

    2. डायबिटीज (मधुमेह)

    डायबिटीज से ग्रसित लोगों को भी अधिक भूख लगने की समस्या होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके शरीर में ग्लूकोज का सही तरीके से उपयोग नहीं हो पाता, जिससे शरीर को बार-बार एनर्जी की जरूरत महसूस होती है और खाने की इच्छा बढ़ जाती है। यदि आपको बहुत अधिक भूख लग रही है, तो ब्लड शुगर लेवल की जांच करानी चाहिए।

    3. थायरॉइड की समस्या

    थायरॉइड ग्रंथि से हार्मोन का अधिक उत्पादन होने पर हाइपरथायरायडिज्म की समस्या हो सकती है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिससे जल्दी-जल्दी भूख लगती है। ऐसे लोगों को बार-बार पेट खाली सा महसूस होता है और खाने की इच्छा बनी रहती है।

    4. प्रोटीन की कमी

    अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है, तो यह भी अधिक भूख लगने का एक कारण हो सकता है। प्रोटीन शरीर में ऐसे हार्मोन को नियंत्रित करता है, जो पेट भरा होने का संकेत देता है। इसकी कमी से व्यक्ति को जल्दी भूख लगती है और वह ज्यादा खाने लगता है। इसलिए आहार में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है।

    5. स्ट्रेस और गुस्सा

    अगर आप ज्यादा तनाव में रहते हैं या अक्सर गुस्से में रहते हैं, तो इसकी वजह से भी भूख बढ़ सकती है। जब व्यक्ति तनाव में होता है, तो शरीर में कार्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे भूख अधिक लगने लगती है। डिप्रेशन या एंग्जायटी से ग्रसित लोग सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा भोजन का सेवन करते हैं।

    अगर आपको बार-बार भूख लगती है, तो यह केवल सामान्य आदत नहीं हो सकती। यह किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। अच्छी नींद लेना, संतुलित आहार का सेवन करना और तनाव कम करना आपकी भूख को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

    Share This
    अगला लेख → यूरिक एसिड को नियंत्रण में रखता है यह मसाला, जोड़ों से प्यूर…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
    निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
    मौसम
    22°C
    Light rain shower
    💧 94% 💨 4 km/h
    Dehradun