मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गले के कैंसर के संकेत, खाने में दिक्कत होने लगती है, जानें कैसे पहचानें

गले के कैंसर के संकेत, खाने में दिक्कत होने लगती है, जानें कैसे पहचानें

खराब आदतों के कारण कैंसर तेजी से फैल रहा है, खासकर माउथ कैंसर, जो गले में विकसित होता है। इसे गले का कैंसर कहा जाता है, और यह दो प्रकार का होता है – ग्रसनी कैंसर (फेरयेंगल कैंसर) और स्वरयंत्र कैंसर (लेरींक्स कैंसर)। ग्रसनी कैंसर गले के उस हिस्से में होता है जो मुंह और नाक के पीछे होता है, जबकि स्वरयंत्र कैंसर वॉयस बॉक्स से जुड़ा होता है, जो आवाज से संबंधित होता है। आइए जानते हैं कि गले के कैंसर के लक्षण क्या होते हैं और इसके कारण क्या हो सकते हैं।

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुसार, गले के कैंसर के लक्षण उसके स्टेज के आधार पर बदल सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक गले के कैंसर के पांच चरण होते हैं, और इन चरणों में लक्षणों में अंतर आ सकता है।

गले के कैंसर के शुरुआती लक्षण:

गले के कैंसर के शुरुआती लक्षण उस हिस्से पर निर्भर करते हैं, जिस पर यह असर डाल रहा है, लेकिन कुछ सामान्य लक्षण भी होते हैं:

  1. आवाज में बदलाव – अगर किसी व्यक्ति की आवाज अचानक धीमी या कर्कश हो जाती है, और बोलने में कठिनाई महसूस होती है, तो यह गले के कैंसर का संकेत हो सकता है। कुछ मामलों में उच्चारण में भी दिक्कत हो सकती है।
  2. कर्कश आवाज – अगर आवाज कर्कश हो जाती है और बोलने में तनाव महसूस होता है, तो यह गले के कैंसर का सामान्य लक्षण हो सकता है।
  3. निगलने में परेशानी – गले में जलन या दर्द महसूस होना, खासकर खाना निगलते समय, गले के कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसा लगता है कि खाना गले में अटक रहा हो।

गले के कैंसर के एडवांस स्टेज के लक्षण:

  1. गर्दन पर गांठ – जैसे-जैसे कैंसर बढ़ता है, सूजे हुए लिम्फ नोड्स की संभावना बढ़ जाती है। स्टेज 3 और 4 में कैंसर लिम्फ नोड्स तक फैल सकता है।
  2. वजन में कमी – निगलने में कठिनाई के कारण व्यक्ति कम खाता है, जिससे वजन घटने लगता है।
  3. सांस लेने में कठिनाई – कैंसर के कारण वायुमार्ग में रुकावट हो सकती है, जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है।

गले के कैंसर के अन्य लक्षण:

  • जीभ हिलाने या मुंह खोलने में कठिनाई
  • सांसों में बदबू
  • छाती में संक्रमण
  • जीभ या मुंह की परत पर सफेद धब्बे
  • लगातार खांसी, जिसमें खून भी आ सकता है
  • नाक से खून आना
  • सिरदर्द और कान में दर्द

कई बार गले के कैंसर के लक्षणों को अन्य बीमारियों के लक्षण समझ लिया जाता है। अगर किसी व्यक्ति को गले के कैंसर के ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई दें, जो समय के साथ ठीक न हों, तो उसे तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए

Share This
अगला लेख → पाकिस्तान के 191 नागरिक अटारी-वाघा बॉर्डर से भेजे गए, 287 भा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun