मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

क्या भारत को अमेरिका के नए नागरिकता कानून में मिलेगी छूट? ट्रंप ने बताया अपना प्लान

क्या भारत को अमेरिका के नए नागरिकता कानून में मिलेगी छूट? ट्रंप ने बताया अपना प्लान

वाशिंगटन: अमेरिका के नए नागरिकता कानून को लेकर पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों को मिलने वाले जन्मजात नागरिकता के अधिकार को समाप्त कर दिया है। हालांकि, भारतीय नागरिकों के लिए उन्होंने एक विशेष छूट की घोषणा की है। ट्रंप ने स्वयं यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी प्रस्तावित ‘गोल्ड कार्ड’ पहल के तहत अमेरिकी कंपनियां हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से भारतीय स्नातकों को भर्ती कर सकेंगी।

‘गोल्ड कार्ड’ से अमीरों को मिलेगा नागरिकता का अवसर

बुधवार को ट्रंप ने अमीर विदेशी नागरिकों के लिए ‘गोल्ड कार्ड’ योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत, 50 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने पर व्यक्ति को अमेरिका में रहने और काम करने का विशेष अधिकार मिलेगा, साथ ही अमेरिकी नागरिकता का मार्ग भी प्रशस्त होगा। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा, “हम ‘गोल्ड कार्ड’ बेचने जा रहे हैं। यह ‘ग्रीन कार्ड’ से अलग और विशेष होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि इस कार्ड की कीमत लगभग 50 लाख अमेरिकी डॉलर होगी और इसके धारकों को ग्रीन कार्ड के सभी विशेषाधिकार मिलेंगे। ट्रंप का मानना है कि इस पहल से धनी विदेशी अमेरिका की ओर आकर्षित होंगे और इसका फायदा अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मिलेगा।

भारतीयों के लिए सुनहरा मौका

ट्रंप ने अपनी नई नागरिकता नीति पर चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान आव्रजन प्रणाली के कारण कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं, खासतौर पर भारतीय नागरिक, अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और काम करने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा, “अगर कोई व्यक्ति भारत, चीन या जापान से आता है और हार्वर्ड या व्हार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस से पढ़ाई करता है, तो उसे नौकरी के अवसर तो मिलते हैं, लेकिन यह तय नहीं होता कि वह अमेरिका में रुक सकता है या नहीं।”

राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि इसी अनिश्चितता के कारण कई भारतीय प्रतिभाएं, जिन्हें अमेरिका छोड़ना पड़ा, अपने देश लौटकर बड़े उद्यमी बन गए। उन्होंने कहा, “वे भारत वापस जाते हैं, अपने बिज़नेस शुरू करते हैं और अरबपति बन जाते हैं। वे हजारों लोगों को रोजगार देते हैं।”

ट्रंप के अनुसार, ‘गोल्ड कार्ड’ योजना के तहत कंपनियां इस कार्ड को खरीदकर इन होनहार स्नातकों को अमेरिका में काम करने का अवसर प्रदान कर सकती हैं। इस कदम से भारतीय प्रतिभाओं को अमेरिका में बसने और काम करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

Share This
अगला लेख → आगरा में भी अतुल सुभाष जैसी घटना , पत्नी के अत्याचार से तंग …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun