मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

क्या संभल की जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई होगी? जानें कोर्ट की दूसरी सुनवाई में क्या हुआ

क्या संभल की जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई होगी? जानें कोर्ट की दूसरी सुनवाई में क्या हुआ

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद में फिलहाल रंगाई-पुताई पर रोक लगा दी है, लेकिन सफाई की अनुमति दे दी है। जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाते हुए अगली सुनवाई की तारीख मंगलवार, 4 मार्च तय की है। अब मस्जिद कमेटी सफाई करा सकती है, लेकिन यदि उन्हें लगता है कि पुताई आवश्यक है, तो एएसआई की रिपोर्ट पर अपनी आपत्ति मंगलवार तक दर्ज करानी होगी।

    शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान, एएसआई ने हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें कहा गया कि मस्जिद में रंगाई-पुताई की कोई आवश्यकता नहीं है। एएसआई ने जॉइंट इंस्ट्रक्शन रिपोर्ट पेश की, जिसके आधार पर अदालत ने मस्जिद कमेटी को केवल सफाई कराने की अनुमति दी।

    मस्जिद कमेटी ने इस मामले में सिविल रिवीजन याचिका दाखिल की है और मंगलवार तक अपना आपत्ति पत्र प्रस्तुत करेगी। फिलहाल, हाईकोर्ट ने मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत नहीं दी है।

    सुनवाई के दौरान, प्रतिवादी पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने मस्जिद कमेटी की याचिका का विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि इस याचिका के माध्यम से मस्जिद कमेटी हिंदू मंदिर के प्रतीकों और चिह्नों को नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, एएसआई के वकील मनोज कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि उनके अधिकारियों को मस्जिद में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है, जिससे वे यह नहीं बता सकते कि वहां पुताई की आवश्यकता है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अदालत आदेश दे और एएसआई अधिकारियों को अनुमति मिले, तो वे स्थल का निरीक्षण कर सकते हैं।अगली सुनवाई मंगलवार को होगी, जिसमें मस्जिद कमेटी अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी और आगे की कार्रवाई तय होगी।

    Share This
    अगला लेख → मथुरा ब्रज में लठमार होली कब होगी? जानें तारीख और रंग-गुलाल …

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    22°C
    Light rain shower
    💧 96% 💨 5 km/h
    Dehradun