मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उत्तर प्रदेश में 16 IAS और 11 IPS अधिकारियों का तबादला, अयोध्या डीएम भी बदले गए

उत्तर प्रदेश में 16 IAS और 11 IPS अधिकारियों का तबादला, अयोध्या डीएम भी बदले गए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत राज्य सरकार ने 16 आईएएस और 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव की अहम कड़ी में अयोध्या के जिलाधिकारी का भी स्थानांतरण किया गया है। अब निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी मंदिर ट्रस्ट को भेजे गए एक ईमेल के जरिए दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, यह मेल तमिलनाडु के एक व्यक्ति द्वारा भेजा गया था, जिसमें संभावित हमले को लेकर चेतावनी दी गई थी। इसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राम मंदिर की सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया है।

इससे पहले 9 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर न्यायिक सेवा में भी बड़ा बदलाव हुआ था। इस आदेश के तहत एक साथ 961 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया। इनमें 361 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 300 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और 300 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) शामिल थे।

मार्च महीने में भी प्रदेश में पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल देखने को मिला था। उस समय 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें बबलू कुमार को लखनऊ का जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त किया गया था। इससे पहले 17 अन्य आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया था और दो अधिकारियों के आदेशों में संशोधन किया गया था।

यह कोई नई बात नहीं है कि योगी सरकार के कार्यकाल में जब भी अधिकारियों का तबादला होता है, तो वह चर्चा का विषय बन जाता है। हालांकि, इस बार जिन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनके तबादले के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

Share This
अगला लेख → मेरठ : जेल में मुस्कान को मिल रहा विशेष खाना, साहिल से आमना-…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun