मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

क्या हांगकांग में 3 महीने में कैंसर ठीक करने वाला इंजेक्शन भारत में भी आ चुका है ?

क्या हांगकांग में 3 महीने में कैंसर ठीक करने वाला इंजेक्शन भारत में भी आ चुका है ?

हांगकांग में कैंसर के इलाज को लेकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। वहां के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि CAR-T इंजेक्शन कैंसर के मरीजों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो सकता है। नवंबर 2024 में इस थैरेपी के तहत पांच मरीजों को इंजेक्शन दिया गया था, और अब वैज्ञानिकों का कहना है कि इन सभी मरीजों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

सकारात्मक नतीजे और मरीजों की प्रतिक्रिया
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2024 में चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग में पांच मरीजों पर CAR-T इंजेक्शन का उपयोग किया गया। इन मरीजों में 73, 71, 67, 15 और 5 वर्ष की उम्र के लोग शामिल थे। वैज्ञानिकों ने बताया कि फरवरी 2025 तक इन मरीजों ने काफी राहत महसूस की और उनकी हालत पहले से बेहतर हो गई।

मरीजों ने भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की। ली चुंग नामक एक मरीज ने बताया कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों में आराम महसूस होने लगा। उन्होंने कहा कि अब उन्हें दर्द नहीं हो रहा है और धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा है। इस सकारात्मक परिणाम के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि CAR-T इंजेक्शन की मांग दुनियाभर में बढ़ सकती है।

CAR-T इंजेक्शन की लागत और उपचार प्रक्रिया
हालांकि, यह इंजेक्शन आम लोगों की पहुंच से अभी दूर है। रिपोर्ट के अनुसार, केवल इस इंजेक्शन की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है, जिसमें अन्य चिकित्सा खर्च शामिल नहीं हैं। इसके अलावा, इलाज के बाद मरीज को सात दिनों तक आईसीयू में रखना पड़ता है, और साइड इफेक्ट के इलाज के लिए अलग से ध्यान देना पड़ता है।

फिलहाल, यह इंजेक्शन केवल लीवर और फेफड़ों से संबंधित कैंसर में प्रभावी पाया गया है। वैज्ञानिक इस थैरेपी को और अधिक उन्नत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

भारत में CAR-T थैरेपी की स्थिति
भारत में IIT बॉम्बे ने 2023 में इस थैरेपी की शुरुआत की थी। भारत में नेक्सकार-19 नामक मेड इन इंडिया CAR-T थैरेपी के माध्यम से कैंसर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। केंद्र सरकार इस तकनीक को किफायती बनाने के प्रयास में जुटी हुई है ताकि मरीजों को कम कीमत में यह सुविधा मिल सके।

नेचर पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में विकसित की जा रही CAR-T थैरेपी खासकर रक्त कैंसर के इलाज में कारगर साबित हो सकती है। इससे देश में कैंसर के इलाज की दिशा में एक नया और सस्ता विकल्प मिलने की उम्मीद है।

Share This
अगला लेख → गैस, एसिडिटी और पेट की जलन से पाएं छुटकारा, स्वामी रामदेव के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun