मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

क्या होगा अगर आप एक महीने तक रात का खाना छोड़ दें? फायदे कम, नुकसान ज्यादा!

क्या होगा अगर आप एक महीने तक रात का खाना छोड़ दें? फायदे कम, नुकसान ज्यादा!

आजकल वेट लॉस और हेल्दी लाइफस्टाइल की चाह में लोग अपनी डाइट में तरह-तरह के बदलाव करने लगे हैं। कोई सुबह का नाश्ता छोड़ देता है, तो कोई रात का खाना। खासकर इंटरमिटेंट फास्टिंग की बढ़ती लोकप्रियता के चलते कई लोग रात का डिनर स्किप करने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप लगातार 30 दिन तक रात का खाना नहीं खाते, तो शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं? जानिए एक्सपर्ट्स की राय। जब आप रात का खाना नहीं खाते, तो शरीर ऊर्जा के लिए लिवर में जमा ग्लाइकोजन को तोड़ना शुरू करता है। इसका असर सीधे आपके ब्लड शुगर पर पड़ता है। नतीजा—थकान, कमजोरी, चक्कर आना और मूड स्विंग जैसी परेशानियां। कम कैलोरी मिलने पर शरीर खुद को ‘सेव मोड’ में डाल देता है यानी मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इससे वजन घटाने की प्रक्रिया भले तेज लगे, लेकिन लंबी अवधि में यह हानिकारक हो सकता है। रात का खाना छोड़ने से शरीर को जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन नहीं मिल पाते, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से रोगों से लड़ने की क्षमता घट सकती है।अगर प्रोटीन युक्त भोजन समय पर नहीं लिया गया, तो शरीर मसल्स को तोड़कर ऊर्जा बनाना शुरू कर सकता है। इससे शरीर का मास लॉस होने लगता है, जो फिटनेस के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। कुछ समय तक डिनर स्किप करने से वज़न कम हो सकता है, लेकिन यह तरीका स्थायी समाधान नहीं है। जब आप दोबारा सामान्य भोजन पर लौटेंगे, तो वजन फिर से बढ़ सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि रात का खाना छोड़ना वज़न घटाने का आसान तरीका है, तो एक बार फिर सोचिए। शरीर को संतुलित डाइट की ज़रूरत होती है, जिसमें हर जरूरी पोषक तत्व शामिल हो। किसी भी बड़े बदलाव से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह लेना ज़रूरी है, वरना सेहत से खिलवाड़ हो सकता है।

Share This
अगला लेख → मध्य पूर्व में बढ़ सकता है बड़ा संघर्ष, ईरान पर इजरायल के हम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun