मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मध्य पूर्व में बढ़ सकता है बड़ा संघर्ष, ईरान पर इजरायल के हमले की आशंका तेज, अमेरिका ने दूतावासों से हटाए अपने राजनयिक

मध्य पूर्व में बढ़ सकता है बड़ा संघर्ष, ईरान पर इजरायल के हमले की आशंका तेज, अमेरिका ने दूतावासों से हटाए अपने राजनयिक

मध्य पूर्व एक बार फिर बड़े भूचाल की दहलीज पर खड़ा नजर आ रहा है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल किसी भी समय ईरान पर बड़ा सैन्य हमला कर सकता है। खास बात यह है कि इस बार इजरायल संभवतः अमेरिका की प्रत्यक्ष मदद के बिना ही यह कार्रवाई करने की योजना बना रहा है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और अधिक बढ़ सकता है। इजरायल के संभावित हमले को लेकर अमेरिका ने कड़े कदम उठाए हैं। इराक, बहरीन और कुवैत जैसे प्रमुख मध्य-पूर्वी देशों से अमेरिकी राजनयिकों को वापस बुला लिया गया है। इसके साथ ही ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की गई है। जानकारों का मानना है कि यह कदम इजरायल के संभावित हमले और उसके बाद ईरान की प्रतिक्रिया के डर से उठाया गया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन कर इस हमले को टालने की अपील की थी। ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को दोबारा जीवित किया जाए। लेकिन इजरायल का रुख साफ है—वह ईरान को किसी भी हाल में यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी नहीं देगा। इजरायल की चिंता यह है कि ईरान अगर यूरेनियम का भंडार बढ़ाता रहा, तो वह जल्द ही परमाणु हथियार बनाने में सक्षम हो जाएगा। यही कारण है कि वह किसी भी तरह से ईरान की परमाणु प्रगति को रोकने के लिए तैयार दिख रहा है, चाहे इसके लिए अकेले ही कार्रवाई क्यों न करनी पड़े। अगर इजरायल हमला करता है, तो यह सिर्फ ईरान और इजरायल के बीच का मामला नहीं रहेगा। इससे पूरा मिडल ईस्ट जल सकता है, जिसमें अन्य देश भी खिंच सकते हैं। ईरान की तरफ से जवाबी हमले की संभावना को नकारा नहीं जा सकता और इसके परिणाम वैश्विक स्तर पर भी गंभीर हो सकते हैं। मध्य पूर्व में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका का अपने राजनयिकों को हटाना और इजरायल का स्पष्ट रुख इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या इजरायल हमला करेगा या फिर कूटनीतिक रास्ता बचा है।

Share This
अगला लेख → लव मैरिज बना खून की वजह: साले ने दोस्तों संग मिलकर की जीजा क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
21°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun