मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

क्यों बदलती हैं नींद में करवटें? जानिए ये आदतें कैसे कर सकती हैं आपकी नींद को खराब

क्यों बदलती हैं नींद में करवटें? जानिए ये आदतें कैसे कर सकती हैं आपकी नींद को खराब

अगर आप रोज़ सात से आठ घंटे की अच्छी नींद नहीं ले पाते, तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। कई बार हमारी कुछ आदतें हमें अनजाने में सही नींद लेने से रोकती हैं। रोज़मर्रा के कामों में कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो हमारी नींद को प्रभावित कर सकती हैं।

  1. कॉफी पीने की आदत: क्या आप रात में कॉफी पीते हैं? अगर हां, तो आपको इसे बदलने की जरूरत है। रात को कॉफी या कैफीन वाली चीजों का सेवन करने से आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। कैफीन नींद को दूर कर देता है, जिससे आप आसानी से सो नहीं पाते।
  2. फोन का इस्तेमाल: क्या आप सोने से पहले फोन चलाते हैं? अगर हां, तो यह आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है। फोन पर ज्यादा वक्त बिताने से आपका दिमाग सक्रिय हो जाता है, जिससे नींद में देरी होती है। बेहतर होगा कि सोने से पहले आप अपने दिमाग को शांत रखें और फोन का इस्तेमाल कम से कम करें।
  3. खाना खाने के बाद तुरंत सोना: कई लोग खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर लेट जाते हैं। यह आदत न केवल आपकी नींद को प्रभावित करती है, बल्कि आपकी पाचन क्रिया पर भी असर डाल सकती है। खाना खाने और सोने के बीच कम से कम दो से तीन घंटे का अंतर होना चाहिए। साथ ही, रात को हल्का भोजन करना बेहतर होता है, ताकि नींद में कोई परेशानी न हो।

इन आदतों को बदलकर आप अपनी नींद की गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं और अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

Share This
अगला लेख → क्या आपके पार्टनर की पर्सनैलिटी ग्रीन कार्पेट है या रेड फ्लै…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun